देश की खबरें | फर्जी फॉलोवर रैकेट मामले में डिजिटल मीडिया कंपनी के सीओओ से पूछताछ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अगस्त सोशल मीडिया फर्जी फॉलोवर रैकेट मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को क्यूकी डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के एक शीर्ष अधिकारी का बयान दर्ज किया।

पुलिस ने इस डिजिटल मीडिया कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) सागर गोखले को सम्मन जारी किया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: चित्रकूट में भारी बारिश के बाद मं​दाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी भरनें के बाद अलर्ट जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि गोखले दोपहर करीब 12 बजे अपराध खुफिया इकाई के कार्यालय पहुंचे और कई घंटे तक उनका बयान दर्ज किया गया।

उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा पेश होने के लिये कहा गया है।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

सूत्रों के अनुसार गोखले का नाम रैपर बादशाह से पूछताछ के दौरान सामने आया था।

यह रैकेट कथित रूप से सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विभिन्न हस्तियों को 'नकली फॉलोवर' बेचता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)