देश की खबरें | फरीदाबाद में कोविड-19 के 148 नये मामले सामने आए, दो की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । फरीदाबाद में पिछले चौबीस घंटे दौरान जहां कोविड-19 से महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अबतक जिले में 230 लोगों की इस महमारी में मौत हो चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद, छह अक्टूबर । फरीदाबाद में पिछले चौबीस घंटे दौरान जहां कोविड-19 से महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जिन्हें मिलाकर अबतक जिले में 230 लोगों की इस महमारी में मौत हो चुकी है।

वहीं, इस अवधि में कोरोना वायरस से 148 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राहत की बात यह है कि इस दौरान 152 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत के अनुसार कोविड-19 से आज 67 वर्षीय महिला तथा 74 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अबतक 20,672 कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 19,548 अबतक ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

उन्होंने बताया कि इस समय 265 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है जिनमें से 10 को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि 629 मरीज गृह पृथकवास में है। इस प्रकार जिले में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 894 है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 92.5 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के दोगुने होने की अवधि 91.4 दिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\