देश की खबरें | पंजाब में एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 675 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 675 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 26,909 तक पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 अगस्त पंजाब में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 से सबसे अधिक 39 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 675 हो गई। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 675 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 26,909 तक पहुंच गई है।

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में 13, होशियारपुर में छह, पटियाला में चार, अमृतसर और जालंधर में तीन-तीन, मोहाली, गुरदासपुर और पठानकोट में दो-दो, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में एक-एक रोगी की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: बारां जिले के शाहबाद इलाके में 5 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला आया सामनें, जांच जारी: 13 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के सबसे अधिक 229 मामले लुधियाना से सामने आए हैं। इसके अलावा जालंधर से 130, मोहाली से 104, अमृतसर से 85, पटियाला से 70, बरनाला से 62, गुरदासपुर से 39 और फरीदकोट से 36 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि 422 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 17,212 हो गई है। राज्य में अब भी 9,022 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.

बुलेटिन में कहा गया है कि 18 रोगियों की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है जबकि 142 रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

राज्य में अब तक 7,11,260 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\