विदेश की खबरें | नवाज शरीफ के भाषणों पर रोक की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी पाकिस्तान की अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषणों का टेलीविजन चैनलों पर प्रसारण रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर पाकिस्तान की एक अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी।

इस्लामाबाद, चार अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषणों का टेलीविजन चैनलों पर प्रसारण रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर पाकिस्तान की एक अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी।

कुछ दिन पहले ही पीएमएल-एन नेता शरीफ ने लंदन से देश की शक्तिशाली सेना पर निशाना साधते हुए बयान दिये थे।

यह भी पढ़े | Donald Trump Health Update: कोरोना संक्रमित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत में सुधार, कल अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार पाक नागरिक आमिर अजीज ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की और 70 वर्षीय शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) के अध्यक्ष और अन्य को प्रतिवादी बनाया है।

मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनल्ला ने अगली सुनवाई के लिए पांच अक्टूबर की तारीख तय की।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट शरीफ के भाषण पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर करेगा सुनवाई.

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में दलील दी कि भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने हालिया भाषणों में, खासतौर पर 20 सितंबर को सभी दलों के सम्मेलन में वीडियो लिंक से अपने भाषण में देश की संस्थाओं की छवि खराब की। उन्होंने दलील दी कि किसी ‘दोषी’ के भाषण के मीडिया में प्रसारण की अनुमति नहीं दी जा सकती।

याचिकाकर्ता ने कहा कि शरीफ को अदालत से दोषी ठहराया गया है और वह मीडिया से बात नहीं कर सकते।

पनामा पेपर मामले में खुलासे से उपजे भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोपों में शरीफ को पहले ही सात साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। पिछले महीने एक अदालत ने उनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

शरीफ लंदन में इलाज करा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\