देश की खबरें | नक्सलियों ने की एक ग्रामीण की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, तीन अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।

बस्तर जिले के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि जिले के नगरनार थानाक्षेत्र के गुमालवाड़ा गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण बुदरा नाग की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़े | EC Gangi Reddy Passed Away: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के ससुर ईसी गंगी रेड्डी का निधन.

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकार मिली है कि शुक्रवार रात लगभग एक दर्जन लोग नाग के गांव पहुंचे और उन्होंने उसे घर से निकाला एवं कुल्हाड़ी से वार कर उसे मार डाला। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह जब पुलिस को घटना की जानकरी मिली तब गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा आरोप, कहा- हाथरस की घटना पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी और मायावती.

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि छत्तीसगढ़—उड़ीसा सीमा पर सक्रिय नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल रवाना किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सली घटनाओं में अब तक 42 नागरिकों की मृत्यु हुई है। बस्तर क्षेत्र में सात जिले हैं।

वहीं अकेले सितंबर माह में ही सात में से चार जिलों में 11 लोगों की जानें गई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी