एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 470 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 21,044 हुई, 33 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 470 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,044 हो गई है।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 470 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 21,044 हुई, 33 की मौत
जियो

अहमदाबाद, नौ जून गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 के 470 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,044 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में 33 और लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है जिसे मिलाकर राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,313 हो गई है।

यह भी पढ़े | बिहार: पशुप्रेमी अख्तर इमाम ने 2 हाथियों के नाम कर दी अपनी पूरी संपत्ति.

विभाग ने बताया कि नये सामने आए मामलों में 331 अकेले अहमदाबाद शहर के हैं। इसके साथ ही अहमदाबाद में कुल संक्रमितों की संख्या की कुल संख्या 14,962 हो गई है।

इस अवधि में अहमदाबाद में अकेले 27 लोगों की मौत हुई है। अबतक जिले में 1,066 लोग संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 29 नए मरीज पाए गए: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने बताया कि 409 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ राज्य में अबतक 14,373 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 5,358 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 64 लोगों को गंभीर हालत होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विभाग ने बताया कि गुजरात में अबतक 2,61,587 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).