देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 1,302 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,302 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,42,700 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 1,302 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1,42,700 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने पूछा सवाल, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की रट लगाने वाले पीएम चुप क्यों हैं?.

विभाग ने कहा कि महामारी से नौ और लोगों की जान चली गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 3499 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Unlock 5.0: कोरोना संकट के बीच देश के इन हिस्सों में आज से खुल रहे हैं स्कूल, रेस्टोरेंट और बार, यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दिन भर में 1,246 मरीज ठीक हो गए।

अब तक राज्य में कोविड-19 के 1,22,365 मरीज ठीक हो चुके हैं।

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में रविवार को कोविड-19 के 191 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में तीन और मरीजों की मौत हो गई।

अब तक अहमदाबाद में कोविड-19 से 1,841 मरीजों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37,623 पर पहुंच गई।

अहमदाबाद में अब तक कोविड-19 के 31,879 मरीज ठीक हो चुके हैं।

रविवार दोपहर को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शहर में अभी कोविड-19 के 3475 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\