एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से प्रभावित तेलंगाना कांग्रेस मुख्यालय को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना कांग्रेस के कुछ नेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के पार्टी मुख्यालय गांधी भवन को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

देश की खबरें | कोविड-19 से प्रभावित तेलंगाना कांग्रेस मुख्यालय को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है

हैदराबाद, 15 जुलाई तेलंगाना कांग्रेस के कुछ नेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के पार्टी मुख्यालय गांधी भवन को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

संक्रमित हुए नेताओं में से एक, पार्टी के राज्य सचिव की दो दिन पहले ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | India-EU Summit: पीएम मोदी ने कहा- मैं आशा करता हूं कि इस वर्चुअल समिट के माध्यम से हमारे सम्बन्धों को गति मिलेगी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गांधी भवन को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है, इसलिए वह कुछ दिन तक बंद रहेगा।

उन्होंने बताया, ‘‘यह किसी सरकारी दफ्तर में कोविड-19 का मामला आने पर उसे संक्रमण मुक्त करने की कवायद जैसा है, जिसमें कार्यालय का विशेष हिस्सा दो-तीन दिन तक बंद रहता है।’’

यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली को मुस्लिम नेताओं ने लगाई फटकार, भगवान राम पर दिया था बेतुका बयान.

कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई के कुछ नेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य कांग्रेस के सचिव नरेन्द्र यादव की संक्रमण से 13 जुलाई को मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि यादव ने अविभाजित आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की जन्मतिथि के अवसर पर आठ जुलाई को गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में यादव ने भी हिस्सा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).