देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 7,883 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,883 मामले सामने आए और 113 मरीजों की मौत हो गई।
बेंगलुरु, 12 अगस्त कर्नाटक में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,883 मामले सामने आए और 113 मरीजों की मौत हो गई।
इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,96,494 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,510 पर पहुंच गई।
इस दौरान कोविड-19 के 7,034 मरीज ठीक हो गए।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को सामने आए मामलों में से 2,802 मामले अकेले बेंगलुरु (शहरी) से थे।
यह भी पढ़े | Independence Day 2020: ओडिशा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन में ढील देने की घोषणा की.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 12 अगस्त की शाम तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,96,494 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें कोविड-19 के 3,510 मरीजों की मौत हो चुकी है और 1,12,633 मरीज ठीक हो चुके हैं।
बुलेटिन के अनुसार अभी 80,343 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 79,642 मरीज निर्दिष्ट अस्पतालों में पृथक-वास में हैं और 701 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।
संक्रमण के नए मामलों में से बेंगलुरु शहरी में सर्वाधिक 2,802 नए मरीज सामने आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

