देश की खबरें | आरएफएल मामला : उच्च न्यायालय ने शिविंदर की जमानत याचिका पर पुलिस का जवाब मांगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में कोष के कथित गबन से जुड़े एक मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की जमानत याचिका पर पुलिस का जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने शिविंदर मोहन सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस और मामले में शिकायतकर्ता आरएफएल को नोटिस जारी कर जवाब मांगे हैं।

यह भी पढ़े | EC Gangi Reddy Passed Away: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के ससुर ईसी गंगी रेड्डी का निधन.

अदालत मामले में अब 12 अक्टूबर को आगे सुनवाई करेगी।

सिंह ने जमानत याचिका खारिज करने के निचली अदालत के 25 सितंबर के आदेश को चुनौती दी है ।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा आरोप, कहा- हाथरस की घटना पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी और मायावती.

आरएफएल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित ठाकुर ने कहा कि वह सिंह द्वारा याचिका में दी गयी दलील पर जवाब दाखिल करेंगे ।

उन्होंने निचली अदालत में जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि आरएफएल को अपना धन वापस नहीं मिला और सिंह तथा अन्य के कृत्यों के कारण उसे वित्तीय नुकसान हुआ है ।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरएफएल के धन को कथित तौर पर दूसरी कंपनियों में लगाने के आरोप में शिविंदर मोहन सिंह के भाई मालविंदर सिंह, सुनील गोधवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)