Gujarat Bharuch Blast: गुजरात के भरूच की एक केमिकल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया. इसमें कंपनी के 6 कर्मचारियों की मौत हो गई है. धमाका भरूच के दहेज की ओम ऑर्गेनिक केमिकल कंपनी में रविवार देर रात हुआ. हादसा इतना भीषण था कि कंपनी में काम कर रहे 5 कर्मचारियों की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई. घटना रविवार रात की बताई जा रही है.
भरूच की केमिकल कंपनियों में इससे पहले भी ब्लास्ट के मामले सामने आते रहे हैं. इससे पहले 23 फरवरी 2021 को जीआईडीसी की केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में धमाका हुआ था. हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे. धमाका की आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी.
#BREAKING | गुजरात के भरूच में एक कंपनी में धमाके के बाद आग, 6 मजदूरों की मौत @anchorjiya https://t.co/smwhXUzF4C#Gujarat #Blast #Fire #Accident pic.twitter.com/1la6fbei2u
— ABP News (@ABPNews) April 11, 2022












QuickLY