ब्रिटिश सरकार ने की घोषणा, सेना में सभी पदों पर नियुक्त की जा सकेंगी अब महिलाएं
ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि महिलाएं अब जल्द ही ब्रिटिश सेना के किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकेंगी, जिनमें एसएएस जैसी प्रतिष्ठित इकाई भी शामिल है.
लंदन: ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि महिलाएं अब जल्द ही ब्रिटिश सेना के किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकेंगी, जिनमें एसएएस जैसी प्रतिष्ठित इकाई भी शामिल है. इस फैसले को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए ब्रिटेन के रक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने कहा कि सेना में पहले से ही काम कर रही महिलाएं अब उसमें महत्त्वपूर्ण पदों को संभालकर अपनी भूमिका निभा सकेंगी.
इस बीच, उन्होंने कहा कि नई भर्ती के तहत महिलाएं उन पदों के लिए दिसंबर से आवेदन कर सकती हैं. इनमें रॉयल मरीन्स जैसी शाखाएं भी शामिल हैं, जिसके बुनियादी प्रशिक्षण अगले साल अप्रैल में शुरू होने जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
Mass Pet Abandonment in Dubai: संकट में दुबई, युद्ध के डर से देश छोड़ रहे लोग, सड़कों पर लावारिस छोड़े जा रहे है पालतू जानवर; VIDEO
Middle East Conflict: दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमला, एक भारतीय सहित 4 घायल; मध्य पूर्व में युद्ध तेज
\