Russian President Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज एक बार फिर से राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच पुतिन ने हाल ही में संपन्न संघीय चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी. रूसी मीडिया के अनुसार, 87 % वोट के साथ चुनाव जीतने वाले पुतिन 7 मई यानी की आज से अपने 5वें कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो 2030 तक जारी रहेगा. बता दें, चुनाव के बाद कुछ पश्चिमी सरकारों ने कहा कि उनका पुनः चुनाव त्रुटिपूर्ण था, क्योंकि मतदाताओं को वास्तविक विकल्प नहीं दिया गया था. हालांकि, मॉस्को ने इस आरोप को खारिज कर दिया.
व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ
व्लादिमीर पुतिन ने ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के सेंट एंड्रयू हॉल में रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
(सोर्स: MFA रूस) pic.twitter.com/u74NNomBSC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024












QuickLY