अमेरिका: महिला ने सपने में निगल गई सगाई की अंगूठी, सर्जरी के बाद निकाला गया
एक अमेरिकी महिला ने नींद में आए एक बुरे सपने के कारण अपनी सगाई की अंगूठी निगल ली. इसके बाद महिला को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी. महिला को सपना आया था कि वह और उसका मंगेतर तेज गति से चल रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान कुछ बुरे लोगों से अगूंठी को बचाने के लिए उसने इसे निगल लिया
वॉशिंगटन: एक अमेरिकी महिला ने नींद में आए एक बुरे सपने के कारण अपनी सगाई की अंगूठी निगल ली. इसके बाद महिला को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी. महिला को सपना आया था कि वह और उसका मंगेतर तेज गति से चल रही एक ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान कुछ बुरे लोगों से अगूंठी को बचाने के लिए उसने इसे निगल लिया. महिला के लिए बुरी बात यह हुई कि उसने सपने में ही नहीं, बल्कि हकीकत में ही अंगूठी निगल ली. कैलिफोर्निया निवासी 29 वर्षीय जेना इवांस जब इस बुरे सपने के बाद जगी तो उसने देखा कि उसकी हीरे की अंगूठी उसकी उंगली में नहीं थी. महिला ने कहा कि इस घटना के बारे में बताने के लिए उसने अपने मंगेतर को जगाया और इसके बाद दोनों अस्पताल पहुंचे.
पिछले सप्ताह के अंत में यह घटना घटी. जब एक्स-रे स्कैन कराया गया तो इवांस के पेट में 2.4 कैरेट की अंगूठी होने की पुष्टि हुई. इवांस का कहना है कि जब उसके पेट से अंगूठी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई तो उसे उसकी मृत्यु होने से संबंधित रिलीज फॉर्म पर हस्ताक्षर करने को कहा गया. यह भी पढ़े: चीन: शख्स की आंत में फंसा था 20 साल पहले निगला हुआ टूथब्रश, सिटी स्कैन से उजागर हुआ मामला
इवांस ने कहा, "इस समय मैं काफी रोई, क्योंकि अगर मैं मर गई तो बड़ी पागल कहलाऊंगी. मैंने इस शापित सगाई की अंगूठी के लिए लंबा इंतजार किया. सर्जरी के बाद पेट से सफलतापूर्वक अंगूठी निकाल ली गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

