अमेरिका से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी
केंद्र सरकार ने कहा कि 2017 में भारत आने वाले अमेरिकी सैलानियों की संख्या में बीते साल की तुलना में छह फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. यह उस अमेरिकी रिपोर्ट के प्रतिकूल है जिसने दावा किया था कि इस अवधि में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है.
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा कि 2017 में भारत आने वाले अमेरिकी सैलानियों की संख्या में बीते साल की तुलना में छह फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. यह उस अमेरिकी रिपोर्ट के प्रतिकूल है जिसने दावा किया था कि इस अवधि में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है. पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2010 के बाद से अमेरिका से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कभी भी गिरावट नहीं आई है.
बयान में बताया गया है कि 2016 की तुलना में 2017 में अमेरिका से भारत आने वाले सैलानियों की संख्या में 6.17 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है. इसने कहा कि नेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म ऑफिस (एनटीटीओ) की एक रिपोर्ट में हाल में कहा गया कि अमेरिका से भारत जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 2016 की तुलना में 2017 में सात प्रतिशत की कमी आई है.
संबंधित खबरें
US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'
PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं
ईरान और इस्राएल-अमेरिका युद्ध पर कहां खड़े हैं ब्रिक्स देश
क्या यूरोप में सेंटर-राइट और फार-राइट के बीच मिट रही है दूरियां?
\