अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा नीति में किया बदलाव, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी की गई अधिसूचना

अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए विभिन्न श्रेणियों में अपनी वीजा नीति में बदलाव किया है. 'जियो टीवी' ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को इस्लामाबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास द्वारा वीजा नीति नियमों में संशोधन की घोषणा करने वाली एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई.

अमेरिका (Photo Credit- Twitter)

इस्लामाबाद: अमेरिका (America) ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए विभिन्न श्रेणियों में अपनी वीजा नीति में बदलाव किया है. 'जियो टीवी' (Jio TV) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को इस्लामाबाद (Islamabad) में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास द्वारा वीजा नीति नियमों में संशोधन की घोषणा करने वाली एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई.

'जियो टीवी' के अनुसार, काम और मिशनरी के लिए दिए जाने वाले वीजा को पांच साल से घटाकर एक साल कर दिया गया है. पत्रकारों के लिए वीजा की सीमा पांच साल से घटाकर तीन महीने कर दी गई है. वाणिज्य दूतावास की अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि व्यापार, पर्यटन और छात्रों के लिए वीजा पांच साल की अवधि के लिए वैध रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ F-16 इस्तेमाल करने के मामले की जांच कर रहा है अमेरिका

टीवी चैनल ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा कि नीतियों को वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास के नियमों के अनुसार संशोधित किया गया है. पाकिस्तान भी पत्रकारों को तीन महीने के लिए वीजा जारी करता है. सरकारी अधिकारियों को उनके काम के प्रकृति के आधार पर वीज जारी किया जाएगा.

वहीं, इससे पहले वीजा आवेदन शुल्क 160 डॉलर था जिसे 21 जनवरी से लागू संशोधन के तहत 192 डॉलर कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स