Pakistan: पाकिस्तान में बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो बच्चों की मौत

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

आग (Photo Credits: PTI/File)

पेशावर (पाकिस्तान), 2 मार्च : उत्तर पश्चिम पाकिस्तान (North west pakistan) में सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट (explosion) में दो बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिण वजीरीस्तान कबायली जिले की शावल घाटी में हुई.

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान (Mahmood Khan) ने दोनों बच्चों की मौत पर शोक और दुख जताया है. विस्फोट में मारे गये दोनों बच्चे भाई-बहन थे, जिनकी उम्र 12 वर्ष और आठ वर्ष थी. यह भी पढ़ें : India-Pakistan Relations: भारत के साथ सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है पाकिस्तान

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए कबायली लोगों का बलिदान लंबे समय तक याद किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड