Pakistan: दुनिया के सामने पाकिस्तान की किरकिरी! बाढ़ में तुर्की से मिले राहत साम्रगी की पैकिंग बदलकर भूकंप प्रभावित लोगों के लिए वापस भेजा
दुनिया के सामने पाकिस्तान की एक बार फिर से किरकिरी हुई है. एहसान जताने लिए मदद के लिए तुर्की ने राहत सामग्री भेजा. लेकिन हैरान कर देने वाली बात है कि पाकिस्तान में पिछले साल आये बाढ़ के बाद तुर्की से भेजे गए उसी राहत सामग्री को सिर्फ पैकिंग बदलकर वापस तुर्की को भेज दिया है.
- Read in
- हिंदी
Pakistan Repackages Relief Materials Received From Turkey: दुनिया के सामने पाकिस्तान (Pakistan) की एक बार फिर से किरकिरी हुई है. तुर्की में आये भूकंप के बाद सभी देश मदद के लिए भूकंप पीड़ितों के लिए राहत साम्रगी भेज रहे हैं. पाकिस्तान भी तुर्की के प्रति एहसान जताने लिए मदद के लिए राहत सामग्री भेजा. लेकिन हैरान कर देने वाली बात है कि पाकिस्तान में पिछले साल आये बाढ़ के बाद तुर्की से भेजे गए उसी राहत सामग्री को सिर्फ पैकेज बदलकर वापस तुर्की को भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, तुर्की के अधिकारियों को पता चला कि भूकंप के बाद पाकिस्तान से उन्हें भेजी गई राहत सामग्री वही थी, जो उन्होंने पिछले साल बाढ़ से तबाह होने के बाद पाकिस्तान को भेजी थी. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने बाहर के बॉक्स को बदल दिया, लेकिन अंदर के बॉक्स को बदलना भूल गए. वहीं इस खबर के आने के बाद ट्विटर पर लोग पाकिस्तान का मजाक उड़ाने शुरू कर दिए हैं.
वहीं दूसरी तरफ, बाढ़ की त्रासदी झेल रहे तुर्किये की मनाही के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दो दिन पहले अंकारा पहुंच गए, जहां उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति से मुलाकात की.
The goods that Turkey sent as aid to Pakistan during the floods, Pak rescue teams took the same goods with them to Turkey to help #earthquake victims in the name of Pakistan aid. pic.twitter.com/FgVyiiN82G
— Megh Updates ?™ (@MeghUpdates) February 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

