श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना ने कर्ज के लिए किए 3 समझौते

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के साथ कुल 45.5 करोड़ डॉलर के तीन कर्ज समझौतों पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए, जिससे उच्च शिक्षा, परिवहन और शहरी क्षेत्र में तकनीकी सहायता कर्ज परियोजनाओं का वित्त पोषण किया जाएगा.

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना (Photo Credits: Facebook)

मनीला: श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना (Maithripala Sirisena) ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के साथ कुल 45.5 करोड़ डॉलर के तीन कर्ज समझौतों पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए, जिससे उच्च शिक्षा, परिवहन और शहरी क्षेत्र में तकनीकी सहायता कर्ज परियोजनाओं का वित्त पोषण किया जाएगा.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि एडीबी मुख्यालय के अपने पहले दौरे के दौरान सिरीसेना ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए. वे फिलिपिंस के पांच दिनों के दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे.

इस कर्ज में 14.5 करोड़ डॉलर से एक परियोजना शुरू की जाएगी, जिमसें चार विश्वविद्यालयों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी फैकल्टी का विकास किया जाएगा. वहीं, 30 करोड़ डॉलर का खर्च कोलंबो इंटरनेशनल एयरोपर्ट को देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए एक 5.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सड़क के निर्माण पर किया जाएगा तथा अतिरिक्त 1 करोड़ डॉलर का कर्ज श्रीलंका के शहरी परियोजनाओं के डिजायन और क्रियान्वयन में सुधार में मदद के लिए एक फैकल्टी की स्थापना के वित्त पोषण के लिए किया जाएगा.

मनीला स्थित मुख्यालय वाले बैंक ने कहा है कि इस साल एडीबी श्रीलंका को कुल 81.5 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा, जिसमें ये तीन कर्ज भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड