Covid-19 vaccines: दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने कोविड-19 के नकली टीकों को लेकर चिंता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने कथित तौर पर बेचे जा रहे कोविड-19 के नकली टीकों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

जोहानिसबर्ग, 12 मार्च : दक्षिण अफ्रीका की सरकार (Government of south africa) ने कथित तौर पर बेचे जा रहे कोविड-19 के नकली टीकों को लेकर चिंता व्यक्त की है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ ज्वेली मिखाइज (Health Minister Dr. Jewley Mikhaize) ने बुधवार को संसद में एक सवाल के जवाब में यह कहा. उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में नकली टीकों के बारे में कुछ खबरें हमें प्राप्त हुई हैं. यह भी पढ़े:  AstraZeneca's Covid-19 vaccine: ब्लड क्लॉट के डर से एस्ट्राजेनेका के कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल रोकने वाला छठा देश बना डेनमार्क

 साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विसेस (एसएपीएस) इंटरपोल के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है और हम बताना चाहते हैं कि यह चिंता का विषय है.’’ मिखाइज ने कहा कि इस विषय को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है. इससे पहले एसएपीएस ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों को कोविड-19 के नकली टीके बेचने वालों से बचकर रहने को कहा था.
इंटरपोल के सूचना देने के बाद जोहानिसबर्ग के निकट एक गोदाम पर छापा मारा गया था जहां से नकली टीके की करीब तीन हजार खुराकें मिली थीं. यहां से बड़ी संख्या में नकली फेस मास्क भी बरामद किए गए थे और इस मामले में घटनास्थल से चीन के तीन नागरिकों और जाम्बिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया था.

मिखाइज ने बताया कि देश में कोविड-19 के टीके बिक्री के लिए नहीं है. उन्होंने बताया कि लोगों को यहां पर नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट