SirajUl Haq Convoy Suicide Attack: बलूचिस्तान में जमात-ए-इस्लामी प्रमुख सिराजुल हक के काफिले पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे (Watch Video)
SirajUl Haq Convoy Suicide

 SirajUl Haq Convoy Suicide Attack: जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के प्रमुख सिराजुल हक के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ है. जिसमें जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख तो बाल-बाल बच गए. लेकिन हमले में एक  कार्यकर्ता की जान चली गई है. वहीं करीब 5 से 7 कार्यकर्ता घायल हुए हैं. आत्मघाती हमले का वीडियो भी सामने आया है. जेआई के प्रवक्ता कासिर शरीफ  के अनुसार सिराजुल हक झोब में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे.  इसी बीच जैसे ही काफिले में शहर में उनका काफिला प्रवेश का रहा था. एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. रिपोर्टों के अनुसार, बम पूरी तरह से नहीं फटा, जिससे तेज धमका नहीं हो सका. हालंकि  आत्मघाती हमलावर ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया.  हमले के बाद वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा भी जा रहा है कि जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के प्रमुख के काफिले पर हमला होने के बाद भगदड़ मच गई.

Video: