विदेश

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में एक जहाज डूबा, 12 लोग बेहोश हालत में मिले, अन्य की तलाश जारी

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज डूब गया.  चालक दल के 22 सदस्यों को लेकर हांगकांग में पंजीकृत एक मालवाहक जहाज बुधवार को दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पास डूब गया था.

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में एक जहाज डूबा, 12 लोग बेहोश हालत में मिले, अन्य की तलाश जारी
समुद्र में डूबा जहाज (Photo: IANS Twitter)

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज डूब गया.  चालक दल के 22 सदस्यों को लेकर हांगकांग में पंजीकृत एक मालवाहक जहाज बुधवार को दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पास डूब गया था. अधिकारियों ने बताया कि जहाज से बचाए गए 12 लोग बेहोश मिले. बाद में उन्हें होश आया लेकिन उनमें से एक अब भी बेहोश है. बहरहाल, हादसे में किसी के जान गंवाने की जानकारी नहीं है. Nepal Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला नेपाल, कई इलाकों में ढले मकान.

दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया और जापान के तटरक्षक, जहाज और विमान चालक दल के 10 लापता सदस्यों की तलाश में जुटे हैं. तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण सभी प्रयास धीमे पड़ गए हैं.

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, 6,551 टन लकड़ी ढोने वाले जिन तियान जहाज पर 14 चीनी और आठ म्यांमार के चालक दल के सदस्य सवार थे. जब तटरक्षक बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे तो जहाज पूरी तरह से जलमग्न हो चुका था.

जापानी तटरक्षक के प्रवक्ता शिन्या किताहारा ने बताया कि 6,551 टन के ‘जिन तियान’ जहाज से मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे मदद के लिए फोन आया था, जिसके करीब साढ़े तीन घंटे बाद वह डूब गया.

यह जहाज हांगकांग में पंजीकृत था जो दक्षिण कोरियाई द्वीप जेजू के समुद्र में डूब गया. जेजू द्वीप के तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि जहाज के कैप्टन ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य जहाज छोड़ रहे हैं.

जेजू के तटरक्षक के अनुसार, चालक दल के छह सदस्यों को दक्षिण कोरियाई तटरक्षक जहाजों ने बचाया, जबकि एक मालवाहक जहाज ने पांच और एक जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के जहाज ने एक व्यक्ति को बचाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).