Ship Hijack Danger Video: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शिप हाईजैक किए जाने का वीडियो रिलीज किया है. इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को एक बयान में कहा था कि दक्षिणी लाल सागर में यमन के पास हूती विद्रोहियों ने तुर्की से भारत जा रहे मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इजराइल से जुड़े होने के कारण जहाज को कब्जे में लिया और वह गाजा के हमास शासकों के खिलाफ इजराइल के अभियान के खात्मे तक अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में इजराइलियों से जुड़े या उनके स्वामित्व वाले जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेगा.
देखें शिप हाईजैक का वीडियो-
NEW - Yemen's Houthis have released footage of yesterday's hijacking of a civilian ship in the southern Red Sea. pic.twitter.com/4cuSorwDrq
— Disclose.tv (@disclosetv) November 20, 2023













QuickLY