इस्लामाबाद: विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ कड़ी सुरक्षा और मुस्लिम लीग के बीच लौटे पाकिस्तान

नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) रविवार को कड़ी सुरक्षा और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League-Nawaz) के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच पाकिस्तान लौट आए

शहबाज शरीफ (Photo Credit IANS)

इस्लामाबाद : नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) रविवार को कड़ी सुरक्षा और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League-Nawaz) के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच पाकिस्तान लौट आए. डॉन न्यूज के मुताबिक, शरीफ लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. एक रैली की तरह, पीएमएल-एन पार्टी के कार्यकर्ता हवाई अड्डे से उन्हें मॉडल टाउन स्थित आवास तक ले गए, जहां मिठाई बांटी गई.

शरीफ के आगमन से पहले, बड़ी संख्या में पीएमएल-एन पार्टी कार्यकर्ता, सांसद और वरिष्ठ नेता रात में हवाई अड्डे पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के लिए इमरान खान ने इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराया

शरीफ ने लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश पर नो-फ्लाई सूची से अपना नाम हटाए जाने के बाद 9 अप्रैल को लंदन यात्रा करने की घोषणा की थी. पार्टी के सूत्रों ने उस समय कहा था कि उनका इरादा 10-12 दिनों के भीतर लौटने का है. भ्रष्टाचार और बेईमानी को लेकर शरीफ पर अदालती मुकदमे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट