US: खालिस्तानियों के विरोध प्रदर्शन की योजना के चलते से वाशिंगटन डीसी में बढ़ाई गई भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा, देखें वीडियो

खालिस्तानियों के विरोध प्रदर्शन की योजना के चलते संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि खालिस्तानियों ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय मिशन के बाहर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है. वाशिंगटन डीसी में भारतीय मिशन के बाहर अमेरिका की सड़कों पर सुरक्षा अधिकारियों को दिखाने वाला एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस बीच, वाशिंगटन डीसी जल्द ही सार्वजनिक स्कूलों के लिए अपने सामाजिक अध्ययन मानकों में सिखों के बारे में सटीक जानकारी शामिल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के 17 राज्यों में शामिल हो जाएगा.

वीडियो देखें: