Russia-Ukraine War: कीव से निकलने की कोशिश कर रहे भारतीय नागरिक हरजोत सिंह को मारी गई गोली, मदद से लिए भारत सरकार से लगाईं गुहार

यूक्रेन की राजधानी से निकलने की कोशिश कर रहे भारतीय नागरिक हरजोत सिंह को गोली लग गई और वह इस समय कीव के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी से निकलने की कोशिश कर रहे भारतीय नागरिक हरजोत सिंह (Harjot Singh) को गोली लग गई और वह इस समय कीव के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं. दिल्ली के छतरपुर में रहने वाले हरजोत के भाई प्रभजोत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "मैंने हरजोत से आखिरी बार 26 फरवरी को रात 9 बजे बातचीत की थी, उसके बाद से मैंने उससे बात नहीं की। 2 मार्च की रात को उसने परिवार से संपर्क किया और उन्हें अपनी चोटों के बारे में बताया.

प्रभजोत ने बताया, "उसने बताया कि कीव छोड़ने की कोशिश के दौरान उसे तीन से चार गोलियां लगीं। स्थानीय लोग उसे एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले गए और चार दिन बाद जब उसे होश आया तो उसने डॉक्टर के सेलफोन से परिवार से संपर्क किया।"उन्होंने आगे कहा, "हम दूतावास भी गए, उन्हें सभी दस्तावेज दिए, क्योंकि हरजोत को गोली लगने के समय वे खो गए थे. हरजोत के परिवार ने सरकार से उन्हें आगे के इलाज के लिए जल्द से जल्द दिल्ली लाने का आग्रह किया है. Russia-Ukraine War: कीव से आ रहे भारतीय छात्र को बीच रास्ते में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया एडमिट

जानकारी के मुताबिक, हरजोत अपने दोस्तों के साथ सीमा पर पहुंचने की कोशिश कर रहा था और उम्मीद थी कि वह कीव से ट्रेन पकड़कर किसी तरह लवीव पहुंचेगा। हालांकि, उसे और उनके साथियों को ट्रेन में बैठने की 'अनुमति' नहीं दी गई थी.उसे उस समय गोली मार दी गई, जब वह और उसके दोस्त स्टेशन से बाहर आ रहे थे। हरजोत यह नहीं देख पाया कि गोली किसने चलाई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट