एजेंसी न्यूज

Oil: विदेशों में सोयाबीन, पामोलिन तेल में सुधार, सरसों तेल के दाम में आई गिरावट

विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेल तिलहन और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार आया जबकि घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में गिरावट देखी गई.

Oil: विदेशों में सोयाबीन, पामोलिन तेल में सुधार, सरसों तेल के दाम में आई गिरावट
तेल (Photo Credit : Pixabay)

दिल्ली, 9 अप्रैल: विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेल तिलहन और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार आया जबकि घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में गिरावट देखी गई. Covid Booster Dose: 10 अप्रैल से 18+ को भी लगाई जा सकेगी बूस्टर डोज, दूसरी खुराक के बाद 9 महीने का गैप है जरूरी

सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार को तीन प्रतिशत का उछाल आया. जिसका सकारात्मक असर सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों पर हुआ. दूसरी ओर गर्मी के दिनों में घरेलू मांग कमजोर होने से सरसों में तो गिरावट आई जबकि मूंगफली तेल तिलहन के भाव पुराने स्तर पर बने रहे. विदेशी बाजारों की तेजी का असर सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों पर दिखा और इनके भाव सुधार के साथ बंद हुए. बिनौला तेल के भाव भी सुधार प्रदर्शित करते हुए बंद हुए.

उन्होंने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन डिगम की कीमतों में 46 डॉलर प्रति टन की तेजी आई है, जो 350 रुपये प्रति क्विंटल बैठता है. लेकिन मांग कम रहने से घरेलू बाजार में इसकी कीमत 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल ही बढ़ी है. सूत्रों के अनुसार शिकागो में तेजी का असर मलेशिया एक्सचेंज में सोमवार को दिखाई देगा.

उन्होंने कहा कि सरकार को घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि देशी तेल की कीमतें आयातित तेलों की तुलना में 10 से 12 रुपये प्रति किलो कम है. सूत्रों ने बताया कि सरकार को देशी तेलों की जांच बढ़ाने की बजाय इनकी अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब थोक के भाव कम हैं तो खुदरा में भी राहत मिलनी चाहिए.

शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे

  • सरसों तिलहन - 7,450-7,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल.
  • मूंगफली - 6,725 - 6,820 रुपये प्रति क्विन्टल.
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विन्टल.
  • मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 - 2,760 रुपये प्रति टिन.
  • सरसों तेल दादरी- 14,850 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सरसों पक्की घानी- 2,350-2,425 रुपये प्रति टिन.
  • सरसों कच्ची घानी- 2,400-2,500 रुपये प्रति टिन.
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल.
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल.
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल.
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल.
  • सोयाबीन दाना - 7,750-7,800 रुपये प्रति क्विंटल.
  • सोयाबीन लूज 7,450-7,550 रुपये प्रति क्विंटल.
  • मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).