News

Ghazipur: गाजीपुर जिले में ऑइल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, आसपास के लोग बाल्टियां लेकर सरसों का तेल लुटते हुए दिए दिखाई, वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक तेल से भरा ट्रक पलटी हो गया पूरा तेल सड़क के किनारे एक गड्डे में जमा हो गया. इसके बाद जैसे ही इसकी खबर आसपास के लोगों को लगी तो वे तेल लुटने के लिए मौके पर पहुंचे.

Ghazipur: गाजीपुर जिले में ऑइल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, आसपास के लोग बाल्टियां लेकर सरसों का तेल लुटते हुए दिए दिखाई, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक सरसों तेल से भरा टैंकर पलटी हो गया पूरा तेल सड़क के किनारे एक गड्डे में जमा हो गया. इसके बाद जैसे ही इसकी खबर आसपास के लोगों को लगी तो वे तेल लुटने के लिए मौके पर पहुंचे. लोग हाथों में बाल्टियां, बोतल लेकर गड्डे से तेल ले जाते हुए दिखे. ये हादसा वाराणसी -गोरखपुर नेशनल हाईवे पर नैसारे गांव के पास हुआ है.

घटना रात के दो बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है की टैंकर का ढक्कन खुल गया और सारा तेल सड़क के किनारे के एक बड़े से गड्डे में जाकर जमा हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैंकर और बस का हुआ एक्सीडेंट, टैंकर से तेल लुटने की मची होड़, घरों से बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग (Watch Video)

लोगों ने एक्सीडेंट के बाद सरसों का तेल लुटा

टैंकर पलटने की जानकारी मिलते ही पहुंचे लोग

टैंकर पलटी हो गया और इसमें रखा सरसों का तेल नीचे गड्डे में जमा होने की जानकारी जैसे ही आसपास के गांव के लोगों को मिली, सभी लोग अपने अपने घरों से बर्तन, बाल्टियां,बोतल और ड्रम लेकर मौके पर पहुंचे और तेल समेटकर जाने लगे. थोड़ी ही देर में गड्डे के आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. जिसे जैसे मौका मिला, वह तेल भरकर लेकर जाने लगा.

पहले भी ऐसे वीडियो आएं है सामने

टैंकर पलटने के बाद लोगों के द्वारा लुटने की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आएं है. पिछले वर्ष शराब का ट्रक पलटने के बाद लोगों ने शराब लुटी थी. इसके बाद मछलियों और मुर्गियों से भरें हुए पिकअप वाहन का एक्सीडेंट होने के बाद लोगों ने मुर्गियां और मछलियां भी चुराई थी. इस घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).