भारतीय मूल के प्रोफेसर फैजल इस्माइल दक्षिण अफ्रीका के 'नेल्सन मंडेला स्कूल ऑफ पब्लिक गवर्नेंस' के निदेशक हुए नियुक्त

भारतीय मूल के वैश्विक वार्ताकार को दक्षिण अफ्रीका में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रोफेसर फैजल इस्माइल (Photo Credit- Twitter)

जोहानिसबर्ग:  भारतीय मूल के वैश्विक वार्ताकार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है. प्रोफेसर फैजल इस्माइल (Faisal Ismail) जुलाई में यूनिवर्सिटी ऑफ केप टाउन (University of Cape Town) के ‘नेल्सन मंडेला स्कूल ऑफ पब्लिक गवर्नेंस’ के निदेशक का पद संभालेंगे. अभी इस पद पर प्रोफेसर ऐलन हिर्सच तैनात हैं.

इस्माइल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए कई प्रमुख समझौतों पर बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इन समझौतों में दक्षिण अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ के साथ-साथ यूरोपीय संघ के साथ व्यापार और विकास समझौता शामिल है.

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमला: दक्षिण अफ्रीका ने की हमले की निंदा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति जताई एकजुटता

यूसीटी के ‘स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स’ (School of Economics) के प्रोफेसर इस्माइल विश्व व्यापार संगठन के राजदूत और व्यापार एवं उद्योग मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं. वह अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं प्रशासन आयोग के 2015 से 2018 तक अध्यक्ष रहे और फिर 2023 तक के लिए दोबारा इस पद पर नियुक्त किए गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड