अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और अन्य मध्य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ेगा. बयान में आगे कहा गया कि खान ने रहमानी का स्वागत किया और साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़े हुए आदान-प्रदान की भी सराहना की.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा है कि अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और अन्य मध्य एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ेगा. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने प्रधानमंत्री के कार्यालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि इमरान खान ने शुक्रवार को वोलेसी जिरगा या अफगान संसद के निचले सदन के स्पीकर मीर रहमान रहमानी और इस्लामाबाद में अफगान प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपनी यह बात रखी.

रहमानी की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार पाकिस्तान में अपनी दस्तक दी, इस दौरान दोनों संसदों के बीच रिश्ते, अफगान शांति प्रक्रिया में इस्लामाबाद की भूमिका और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: FATA ने पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' में रखा बरकरार, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा- ये 'भारत के लिए हार'

बयान में आगे कहा गया कि खान ने रहमानी का स्वागत किया और साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़े हुए आदान-प्रदान की भी सराहना की.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England 4th ODI Match Preview: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Pakistan vs England, 4th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तानी गेंदबाज मचाएंगे तबाही? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan vs England 4th ODI Match Winner Prediction: क्या पाकिस्तान लगातार तीसरी जीत के साथ फाइनल में बनाएगा जगह या इंग्लैंड करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs England 4th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में धुंध बनेगी चुनौती या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल