पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला किया विफल
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकवादी हमला विफल कर दिया. अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावर मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. लोरालई के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी तारिक जवाद ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि शुक्रवार को प्रांत के लोरालई जिला में हमलावरों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला कर दिया.
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों (Pakistani Security Force) ने बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकवादी हमला विफल कर दिया. अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावर मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. लोरालई के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी तारिक जवाद ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि शुक्रवार को प्रांत के लोरालई जिला में हमलावरों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला कर दिया.
जिसके बाद गोलीबारी में अर्धसैनिक बल के दो जवान घायल हो गए और एक आतंकवादी मौके पर ही मारा गया. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों से घिरने पर दूसरे आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ा दिया. उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं.
हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ-साथ बचाव दल मौके पर पहुंच गए और इलाके को घेर लिया. हमलावरों के अवशेषों से उनकी शिनाख्त के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

