कंगाल पाकिस्तान को क्या डूबने से बचा पाएगा IMF का ये अर्थशास्त्री, इमरान खान ने बनाया केंद्रीय बैंक का गवर्नर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को हैरान करने वाला कदम उठाते हुए एसबीपी और संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के प्रमुखों को हटा दिया था. कुछ दिन पहले ही आईएमएफ का दल राहत पैकेज पर बातचीत को इस्लामाबाद आया था.
नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) की अर्थव्यवस्था बुरी हालत में है और उसे पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सबको चौका दिया है. इमरान ने आईएमएफ (IMF) में काम कर रहे पाकिस्तानी अर्थशास्त्री को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। पीएसबी देश का केंद्रीय बैंक है। यह नियुक्ति ऐसे समय की गई है जबकि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ अरबों डॉलर के राहत पैकेज के लिए बातचीत कर रहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को हैरान करने वाला कदम उठाते हुए एसबीपी और संघीय राजस्व बोर्ड (FBR) के प्रमुखों को हटा दिया था. कुछ दिन पहले ही आईएमएफ का दल राहत पैकेज पर बातचीत को इस्लामाबाद आया था. यह भी पढ़े-कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर का IMF से राहत पैकेज मिलने से पहले इस्तीफा
आईएमएफ (IMF) के कार्यक्रम में एसबीपी गवर्नर और एफबीआर (FBR) चेयरमैन दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. सरकार की ओर से शनिवार रात जारी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने डॉक्टर रजा बाकिर को पदभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए एसबीपी का गवर्नर नियुक्त किया है.
हार्वर्ड और कैलिफोर्निया के बर्कले विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त बाकिर वर्ष 2000 से आईएमएफ से जुड़े हैं. फिलहाल वह मिस्र में आईएमएफ के वरिष्ठ प्रतिनिधि हैं.
ज्ञात हो कि पाकिस्तान (Pakistan) पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं विदेशी भुगतान के लिए धन की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) ने राहत पैकेज के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के प्रतिनिधिमंडल के साथ तकनीकी रूप की चर्चा शुरू हो चुकी है. आईएमएफ (IMF) से पाकिस्तान (Pakistan) लगभग आठ अरब डॉलर के कोश की मांग कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

