कंगाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रियों से कहा- सरल जीवन अपनाकर बचाए पैसे, दूसरों के लिए बने उदाहरण

भयंकर कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मत्रियों से खर्चों को कम करने के लिए कहा है. इमरान ने एक बैठक के दौरान देश की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट सदस्यों को सरल जीवन शैली अपनाकर दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश करने की सलाह दी.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद: भयंकर कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने अपने मत्रियों से खर्चों को कम करने के लिए कहा है. इमरान ने एक बैठक के दौरान देश की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट सदस्यों को सरल जीवन शैली अपनाकर दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश करने की सलाह दी.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अकबर और फिरदौस आशिक अवान ने मंगलवार को कैबिनेट फैसलों के बारे में बताते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि पीएम इमरान खान ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवंटित बजट में से 32 प्रतिशत धन की बचत करके एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.

गौरतलब हो कि 2018-19 के बजट में पाकिस्तान के पीएम हाउस के लिए 1.10 बिलियन की राशि आवंटित की गई थी, जिसमें से 750 मिलियन रुपये खर्च किए गए. इस हिसाब से इमरान खान ने अपने खर्चों में कटौती करके 32 प्रतिशत राशि बचाई है.

यह भी पढ़े- इमरान खान का नया पाकिस्तान बनाने का दावा निकला फिसड्डी, कृषि से लेकर कारोबार तक फेल हो गया सब प्लान

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बेहद बुरे दौर में है. पड़ोसी देश में आर्थिक विकास दर कम तो वहीं मंहगाई चरम पर पहुंच गई है. पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले अपने निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. अपने खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खूब हाथपैर मार रहे है. लेकिन उनकी सभी कोशिशे बेकार साबित हो रही है.

इससे पहले इमरान खान ने अपनी सेना से खर्चो में कटौती करने की अपील की थी. जिसे सेना ने मान लिया. इसी साल जून महीने में इमरान खान ने अपना पहला बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि पाकिस्तान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. अगर, अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना है तो सबसे पहले इसे कम करना होगा. क्योकि हमारे बजट का अधिकतर हिस्सा कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च होता है.

हाल ही में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने पाकिस्तान को बजटीय समर्थन के तौर पर 3.4 अरब डॉलर का कर्ज देने का फैसला लिया है. पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को नकदी की संकट से बाहर निकालने के लिए छह अरब डॉलर के राहत पैकेज की मंजूरी दी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड