इमरान खान के नए पाकिस्तान में हुआ ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत, कई घायल
देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज क्वेटा (Quetta) शहर के भीड़भाड़ भरे हजारगंजी सब्जी मंडी (Hazarganji Sabzi Mandi) में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं.
देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज क्वेटा (Quetta) शहर के भीड़भाड़ भरे हजारगंजी सब्जी मंडी (Hazarganji Sabzi Mandi) में बम विस्फोट में सोलह लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. साथ में इमरान ने जख्मियों को बेहतर इलाज देने के लिए कहा है. खबर के अनुसार आज सुबह क्वेटा की फल मंडी में लोग खरीदारी कर रहे थे कि तभी अचानक बम धमाका हुआ और लोगों में अफरातफरी मच गई.
#UPDATE Pakistan Media: Death toll rises to 16 in blast at Quetta's Hazarganji Sabzi Mandi. #Pakistan https://t.co/WkD38cmcBm
— ANI (@ANI) April 12, 2019
बता दें कि इससे पहले भी क्वेटा में आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए थे. जिसमें तीन पुलिसवाले और 2 बच्चे भी शामिल थे. यह धमाका क्वेटा में ईस्टर्न बाइपास के पास पोलिंग स्टेशन के बाहर हुआ था. इस हमले में कम से कम 40 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

