POK के साथ पाकिस्तान कर रहा सौतेला व्यवहार, केवल गिलगित-बाल्टिस्तान में जबरन बंद करावाया बाजार, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

पाकिस्तान (Pakistan) की इमरान खान (Imran Khan) सरकार का एक बार फिर दोगला चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है. पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्‍तान (Gilgit-Baltistan) में व्यापारियों के साथ जोर जबरदस्ती पर उतर आया है.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की इमरान खान (Imran Khan) सरकार का एक बार फिर दोगला चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है. पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्‍तान (Gilgit-Baltistan) में व्यापारियों के साथ जोर जबरदस्ती पर उतर आया है. दरअसल पूरे पाकिस्तान के बाजार खुले हुए है, जबकि यहां का प्रमुख बाजार जबरन बंद करवाया गया है. जिसके खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एनएलआई (NLI) बाजार के व्यापारियों का कहना है कि उनके साथ स्थानीय प्रशासन भेदभाव कर रहा है. एक व्यापारी ने कहा कि पाकिस्तान के अन्य सभी बाजार खुले हैं लेकिन हमें बंद करने को कहा गया है. क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे बच्चे नहीं हैं? गिलगित-बाल्टिस्‍तान पर पाक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत ने किया कड़ा विरोध, कहा ‘पीओके से तुरंत हटाए अवैध कब्जा’

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते चले जा रहा है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 33 हजार के करीब पहुंच चुका है. भारत के पड़ोसी देश में इस वैश्विक महामारी से 733 लोगों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान का सिंध और पंजाब प्रांत कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित है. अमेरिका-चीन के झगड़े में पाकिस्तान का होगा बुरा हाल? पाई-पाई के लिए हो सकता है मोहताज

महामारी के खतरे को देखते हुए इमरान सरकार ने पाकिस्तान को लॉकडाउन करने का फैसला किया था. हालांकि खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से मजबूर होकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लॉकडाउन में ढील देना पड़ गया. क रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 1.6 से 6.1 करोड़ डॉलर तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिणामस्वरूप आने वाले समय में पाकिस्तान के सामने भयंकर आर्थिक संकट उत्पन्न होने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड