Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस नाले में गिरने से 28 लोगों की मौत, देखें वीडियो

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में बुधवार को एक बस बड़े नाले में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

(Photo : X)

इस्लामाबाद, 29 मई : पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के वाशुक जिले में बुधवार को एक बस बड़े नाले में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी. इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई.

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है. सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है." प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं. यह भी पढ़ें : थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थकसिन शिनवात्रा पर राजशाही को बदनाम करने के लिए चलेगा मुकदमा

Pakistan Bus Accident:

प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है. सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं. इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट