Blast in Pakistan: पाकिस्तान में सुसाइड ब्लास्ट, पेशावर की मस्जिद के पास हमलावर ने खुद को उड़ाया; 50 घायल (Watch Video)
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Twitter)

आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में सोमवार को एक बड़ा धमाका हुआ. जानकारी के मुताबी ब्लास्ट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद के पास हुआ. यह ब्लास्ट काफी तगड़ा था. बताया जा रहा कि इसमें करीब 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हालांकि, अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है.

जियो न्यूज ने बताया कि पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज के दौरान एक "आत्मघाती हमलावर" ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हो गए. सोशल मीडिया पर धमाके की जानकारी के साथ कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिनमें एम्बुलेंस और बचाव दल को घटनास्थल की ओर जाते देखा जा सकता है.