Pakistan: पत्नी से था नाजायज संबंध, भड़के पति ने पुलिसकर्मी के काट दिए नाक, कान और होंठ
पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए। पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
लाहौर, 1 अगस्त: पाकिस्तान (Pakistan) में एक व्यक्ति ने पत्नी को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए. पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. Mob Lynching In Bihar: बिहार में संदिग्ध बैल चोर मॉब लिंचिंग का हुआ शिकार, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कर मार डाला
पुलिस ने कहा कि लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात को पहले गंभीर यातनाएं दीं और फिर उसकी नाक, कान और होठ को काट दिया.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''इफ्तिखार को संदेह था कि हयात का उसकी पत्नी के साथ संबंध है. उसने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर घर लौटते समय हयात का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे गंभीर यातनाएं दी गईं और धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए. ''
कांस्टेबल को झांग के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पिछले महीने, इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 (अश्लीलता) के तहत मामला दर्ज कराया था.
इफ्तिखार ने दावा किया था कि हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था.
इफ्तिखार ने कहा था कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली, तो उसने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
पुलिस ने बताया कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

