ग्रीस की जंगलों में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हुई
ग्रीस के राजधानी एथेंस के नजदीक बीते सप्ताह जंगलों में फैली आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 91 हो गई. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बीते सोमवार को लगी आग 1900 के बाद से यूरोप में सबसे घातक आग है.
एथेंस : ग्रीस के राजधानी एथेंस के नजदीक बीते सप्ताह जंगलों में फैली आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 91 हो गई. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बीते सोमवार को लगी आग 1900 के बाद से यूरोप में सबसे घातक आग है. माटी के समुद्र तटीय शहर में 87 शव पाए गए और अन्य चार लोगों की मौत अस्पताल में हुई.
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि वे पीड़ितों में से 59 की पहचान करने में सक्षम हैं और 25 लोग अभी भी लापता हैं. अस्पताल में अभी भी एक बच्चे सहित 45 लोग भर्ती हैं.
प्रभावित क्षेत्रों में अग्निशमन कर्मियों, जवानों व स्वंयसेवकों द्वारा निरीक्षण का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है.
Tags
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\