एजेंसी न्यूज

उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने सोमवार को कहा कि क्रूज मिसाइल विकसित करने का काम बीते दो साल से चल रहा था और शनिवार तथा रविवार को परीक्षण के दौरान इसने 1,500 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सफलतापूर्वक मार की. उत्तर कोरिया ने नई मिसाइलों को ‘‘बेहद महत्वपूर्ण सामरिक हथियार’’ बताया जो देश के नेता किम जोंग उन के सेना को मजबूत करने के आह्वान के अनुरूप है.

उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया
किम जोंग-उन (Photo Credits: pixabay)

उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने सोमवार को कहा कि क्रूज मिसाइल विकसित करने का काम बीते दो साल से चल रहा था और शनिवार तथा रविवार को परीक्षण के दौरान इसने 1,500 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सफलतापूर्वक मार की. यह भी पढ़े: इजरायली बलों ने 2 और भागे हुए फिलिस्तीनी कैदियों को पकड़ा

उत्तर कोरिया ने नई मिसाइलों को ‘‘बेहद महत्वपूर्ण सामरिक हथियार’’ बताया जो देश के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) के सेना को मजबूत करने के आह्वान के अनुरूप है.दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल परीक्षण करने की अभी पुष्टि नहीं की है.

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वार्ता में 2019 से गतिरोध बना हुआ है, जब अमेरिका ने पाबंदियों में बड़ी राहत देने का उत्तर कोरिया का अनुरोध ठुकरा दिया था. अब किम की सरकार बाइडन प्रशासन के वार्ता के अनुरोध को ठुकरा रही है, उसका कहना है कि पहले वाशिंगटन अपनी ‘शत्रुतापूर्ण’ नीतियों को छोड़े.

एपी

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).