उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप केनिमंत्रण को बताया 'दिलचस्प', कहा- कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं मिला
उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से अचानक मिला निमंत्रण दिलचस्प है लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है. फिर कहा कि मेरा विचार है कि यदि डीपीआरके-अमेरिका शिखर बैठकें विभाजन रेखा पर होती हैं, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रस्तावित किया है.
सियोल : उत्तर कोरिया (North Korea) ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की ओर से अचानक मिला निमंत्रण ‘‘दिलचस्प’’ है लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है. आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने उप विदेश मंत्री चोई सन हुई के हवाले से कहा, ‘‘हमें लगता है कि यह काफी दिलचस्प सुझाव है लेकिन हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विचार है कि यदि डीपीआरके-अमेरिका शिखर बैठकें विभाजन रेखा पर होती हैं, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रस्तावित किया है, तो यह दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों को गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक और सार्थक अवसर के रूप में काम करेगा.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

