उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का किया प्रक्षेपण
उत्तर कोरिया (North Korea) ने शनिवार को पूर्वी सागर में कम दूरी तक मार करने वाली कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया...
सियोल: उत्तर कोरिया (North Korea) ने शनिवार को पूर्वी सागर में कम दूरी तक मार करने वाली कई मिसाइलों का प्रक्षेपण किया. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (Joint Chiefs of Staff) की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जेसीएस ने कहा कि अज्ञात मिसाइलों को सुबह 9.06 और 9.27 बजे के बीच उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से लगे होदो प्रायद्वीप के वोनसन के पास से प्रक्षेपित किया गया.
जेसीएस ने कहा, "हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों को करीब से देख रही है और उसने अमेरिका के साथ करीबी समन्वय में हालात पर पूरी नजर बना रखी है."
यह भी पढ़ें: अमेरिका: विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा- उत्तर कोरिया के साथ उत्तार-चढ़ाव भरी हो सकती है वार्ता
जेसीएस के अनुसार, मिसाइलों ने पूर्वी सागर में 70 से लेकर 100 किलोमीटर तक की दूरी की उड़ान भरी. यह परीक्षण ऐसे समय किया गया है जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

