Nobel Peace Prize 2019: इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, पड़ोसी देश इरिट्रिया से संघर्ष सुलाझाने में उन्होंने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए दिया गया है.
Nobel Peace Prize 2019: इथियोपिया के प्रधानमंत्री Ethiopian Prime Minister) अबी अहमद अली (Abiy Ahmed Ali) को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार उनके चिर शत्रु इरिट्रिया (Eritrea) के साथ सीमा संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए दिया गया है. इस खास मौके पर नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) जूरी ने बताया कि उन्हें शांति (Peace) और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त (International Cooperation) करने की सराहनीय कोशिशों के लिए और खासकर पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने के लिए निर्णायक पहल के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
अबी अहमद अप्रैल 2018 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने थे और उसी दौरान उन्होंने साफ कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने शांति समझौते को लेकर निर्णायक पहल की शुरुआत की, ताकि पड़ोसी देश के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म किया जा सके.
अबी अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्कार-
Nobel Prize statement: Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali for efforts to achieve peace and international cooperation, and in particular for his decisive initiative to resolve the border conflict with neighbouring Eritrea. (file pic) pic.twitter.com/EUEz8KcP6w
— ANI (@ANI) October 11, 2019
बता दें कि सत्ता संभालते ही उन्होंने राजनीति में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने पर जोर दिया. और इस दिशा में पहल करते हुए उन्होंने इस देश के 20 मंत्री पदों में से आधे पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की अदालत ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
गौरतलब है कि शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा करने से पहले 10 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) और 8 अक्टूबर को भौतिकी का नोबेल (Nobel Prize in Physics) पुरस्कार की घोषणा की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

