इमरान खान का बड़ा बयान, कहा- जब तक कर्फ्यू नहीं हटेगा, तब तक भारत के साथ कश्मीर पर कोई बातचीत नहीं होगी

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कश्मीर को लेकर बॉर्डर के उस पार से खूब बयानबाजी भी हो रही है. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा बयान दिया है. एनएनआई के अनुसार इमरान ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू नहीं हटा लिया जाता, तब तक कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत मुमकिन नहीं है.

इमरान खान (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) बौखलाया हुआ है. कश्मीर को लेकर बॉर्डर के उस पार से खूब बयानबाजी भी हो रही है. इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) ने एक बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तान मीडिया (Pakistan Media) के अनुसार इमरान ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू नहीं हटा लिया जाता, तब तक कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत मुमकिन नहीं है.

इमरान खान (Imran Khan) ने आगे कहा कि भारत से तभी बातचीत होगी जब कश्मीर पर लिए गए अपने फैसले को भारत सरकार वापस लेगी. बताना चाहते है कि इमरान खान इस महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देनेवाले है. इस दौरान वह कश्मीर का मसला भी उठायेंगे. यह भी पढ़े-पाक पीएम इमरान खान ने माना कि भारत से युद्ध में हार सकता है पाकिस्तान, सांकेतिक रूप से किया स्वीकार

इमरान खान बोले-जब तक कर्फ्यू नहीं हटेगा, तब तक भारत के साथ बातचीत नहीं होगी-

बता दें कि कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है.हालांकि कश्मीर को लेकर भारत ने अपना रूख पहले ही साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसपर पाकिस्तान के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं होगी. भारत ने यह भी साफ किया है कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके को लेकर ही बातचीत होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड