न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बेटी को दिया जन्म
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया. वह बीते 30 वर्षो में ऐसी पहली नेता हैं, जिन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है.
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया. वह बीते 30 वर्षो में ऐसी पहली नेता हैं, जिन्होंने संवैधानिक पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है.
सीएनएन के मुताबिक, अर्डर्न ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि दोपहर 4.45 मिनट पर बेटी को जन्म दिया, जिसका वजन 3.31 किलोग्राम है.
उन्होंने कहा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. ऑकलैंड सिटी अस्पताल की अद्भुत टीम का आभार."
अर्डर्न (37) को इससे पहले दिन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अर्डर्न अक्टूबर 2017 में देश की प्रधानमंत्री बनी थीं और उन्होंने जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\