Monkey POX Virus: पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की, देश में एमपॉक्स का पहला मामला दर्ज

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने पिछले दिन एक मरीज में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि की.

Monkey POX Virus (Photo Credit: IANS)

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल: पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि देश में एमपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने पिछले दिन एक मरीज में एमपॉक्स संक्रमण की पुष्टि की. यह भी पढ़ें: Pakistan Terror Attack: पुलिस ने स्वात घाटी के धमाकों का कारण शार्ट सर्किट को बताया, आतंकी साजिश नकारी

मंत्रालय ने कहा कि मामले का पता चलने के बाद, पाकिस्तान के सभी हवाईअड्डों के अधिकारियों स्वास्थ्य नियामक दिशानिर्देशों को लागू कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि सीमा स्वास्थ्य सेवा पाकिस्तान पूरी स्थिति की निगरानी कर रही है. मंत्रालय ने कहा, जनता को बीमारियों और महामारी से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए गए हैं.

1 जनवरी, 2022 और 24 अप्रैल, 2023 के बीच डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट किए गए 87,113 पुष्ट मामलों के साथ, पिछले साल से दुनिया भर में एमपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं. एमपॉक्स पारंपरिक रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के क्षेत्रों तक ही सीमित है। इसके लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, चकत्ते आदि शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड