Morbid Angel Concert Mishap: अमेरिका के Belvidere में बड़ा हादसा, अपोलो नामक थिएटर का छत गिरने से कई लोग जख्मी (Watch Video)

Morbid Angel Concert Mishap: अमेरिका के Belvidere में बड़ा हादसा हुआ है. अपोलो नामक थिएटर का छत गिरने से कई लोग जख्मी हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. हादसे में घायल कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. क्योंकि हादसे में कुछ लोगों को ज्यादा चोटें हैं. मीडिया रिपोर्ट की माने तो हादसे में एक पीड़ित की जान गई है. हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर का छत गिरने से थियेटर में अफरा-तफरी मच गई. मलबे में दबे लोग मदद को लेकर जोर- जोर से चिल्ला रहे हैं. ताकि उनकी जान बच सके. जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को हुआ.

Tweet:

Video: