विदेश

Kim Jong Un Alive? उत्तर कोरिया ने तानाशाह किम जोंग उन का शेयर किया तस्वीर, अधिकारियों के साथ Typhoon Bavi और कोरोना महामारी पर बैठक करते आए नजर

उत्‍तर कोरिया के सैन्‍य तानाशाह किम जोंग उन के बारे में अब तक खबर थी कि मौत हो चुका है या फिर कोमा में हैं. जिसके बाद उनकी बाहर को उत्‍तर कोरिया की कमान सौंपी जायेगी. लेकिनकिम जोंग के बारे में अब तक इस तरह की जा रही सभी दावे हर बार की तरह झूट साबित हुई हैं. किम जोंग उन अपनी पार्टी के सदस्‍यों के साथ आपातकालीन बैठक करते नजर आए हैं.

Kim Jong Un Alive? उत्तर कोरिया ने तानाशाह किम जोंग उन का शेयर किया तस्वीर, अधिकारियों के साथ  Typhoon Bavi और कोरोना महामारी पर बैठक करते आए नजर
अधिकारियों से बात करते हुए किम जोंग उन (Photo Credits: KCNA)

नई दिल्ली: उत्‍तर कोरिया (North Korea) के सैन्‍य तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong-un) के बारे में अब तक खबर थी कि मौत हो चुकी है या फिर कोमा में हैं. जिसके बाद उनकी बहन को उत्‍तर कोरिया की कमान सौंपी जायेगी. लेकिन किम जोंग  उन के बारे में अब तक इस तरह की जा रही सभी दावे हर बार की तरह गलत साबित हुए हैं. उनके मौत या फिर कोमा में होने को लेकर किए जा रहे दावों के बीच वे पार्टी के सदस्‍यों और अधिकारियों से साथ आपातकालीन बैठक करते नजर आए हैं.

तानाशाह किम जोंग उन पूरी तरह स्वास्थ्य है. कोरियन सेंट्रल न्‍यूज एजेंसी (Korean Central News Agency) की तरफ से ये ताजा तस्वीर जारी की गई है. तस्‍वीर में दिख रहे हैं कि वे पूरी तरह से स्वास्थ्य दिख रहे हैं और वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्‍यूरो के साथ बैठक कर रहे हैं. दरअसल यह बैठक उत्‍तर कोरिया में आने वाले Typhoon Bavi और कोरोना महामारी के हालात से निपटने को लेकर बुलाई गई थी. यह भी पढ़े: उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong-Un कोमा में या हुई मौत? बहन किम यो जोंग संभल सकती है सत्ता

हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि तानाशाह किम जोंग की यह तस्वीरें नई हैं या पुरानी. कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि यह तस्वीर फर्जी हैं और पुरानी तस्वीर हैं. फिलहाल उत्तर कोरिया सरकार की तरफ से पहले भी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया था कि किन कीम की मौत हो चुकी है या जिन्दा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).