अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बेटा हंटर बाइडेन दोषी करार, ड्रग्स लेने और अवैध हथियार के आरोप में हो सकती है 25 साल की सजा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन (Hunter Biden) को फेडरल गन केस में दोषी पाया है. कोर्ट ने हंटर को नशे से संबंधित दो अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया है.

Joe Biden (Photo Credit: X)

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन (Hunter Biden) को फेडरल गन केस में दोषी पाया है. कोर्ट ने हंटर को नशे से संबंधित दो अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया है. हंटर पर नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए बंदूक रखने से जुड़े तीन मामले चल रहे थे. राष्ट्रपति के बेटे ने अनिवार्य बंदूक-खरीद फॉर्म पर यह कहकर झूठ बोला था कि वह अवैध रूप से ड्रग्स का उपयोग नहीं कर रहा था या उसका आदी नहीं था. ज्यूरी के सामने उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था. यह मामला किसी वर्तमान राष्ट्रपति की संतान से जुड़ा पहला मुकदमा है. लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर बाइडन, पुतिन, सुनक समेत विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, सभी ने साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा.

जिन तीन मामलों में हंटर बाइडेन को दोषी माना गया है, उनमें से दो मामलों में 10 साल से ज्यादा जेल की सजा है, जबकि तीसरे मामले में पांच साल की सजा का प्रावधान है. प्रत्येक मामले में तकरीबन 2 लाख 50 हजार डॉलर जुर्माने का भी प्रावधान है. अमेरिका में चुनाव के वक्त हंटर बाइडेन को दोषी करार दिया जाना जो बाइडेन की मुश्किलें और बढ़ा सकता है.

हालांकि अब कोर्ट हंटर बाइडेन को क्या सजा सुनता है इस पर पूरी दुनिया की निगाहें रहेंगी. यह सजा 25 साल तक की हो सकती है या उससे कम या कुछ और भी... यह जज के विवेक पर निर्भर करता है कि वह उसे कम या ज्यादा कर सकते हैं. हंटर को सजा कब सुनाई जाएगी ये तय नहीं किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट