Israel Hamas War: जंग के बीच अब सीजफायर का ऐलान कर सकता है इजरायल, बंधकों की रिहाई के बदले हमास ने रखी ये शर्त

इजरायल और हमास के प्रतिनिधि अस्थायी मानवीय संघर्ष विराम को लागू करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में एक जानकार फिलिस्तीनी स्रोत का हवाला देते हुए यह बात कही गई है.

Israel-Hamas War | Photo: X

गाजा, 15 नवंबर : इजरायल और हमास के प्रतिनिधि अस्थायी मानवीय संघर्ष विराम को लागू करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में एक जानकार फिलिस्तीनी स्रोत का हवाला देते हुए यह बात कही गई है. यह समझौता अंतर्राष्ट्रीय और अरब प्रयायों का नतीजा है.

सूत्र ने पहचान जाहिर न करने का अनुरोध करते हुए समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ को बताया कि प्रतिनिधियों को अनुमोदन के लिए दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा. समझौते को "किसी भी समय लागू किया जा सकता है". सूत्र ने समझौते के विवरण के बारे में बताने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि "इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा". यह भी पढ़ें : गाजा में हवाई हमले में जाने माने चिकित्सक और रिश्तेदारों की मौत

उन्होंने कहा कि जल्द ही एक मानवीय संघर्ष विराम की घोषणा होने की उम्मीद है, जिसके तहत इजरायल द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले हमास द्वारा बंधक बनाकर गाजा पट्टी में रखे गए नागरिकों को रिहा किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड